{"_id":"5c686f9abdec2273970e5260","slug":"121550348186-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के दोस्तों ने महिला संग किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के दोस्तों ने महिला संग किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र में एक महिला संग चार युवकों ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में से दो महिला के पति के दोस्त हैं, जबकि दो अज्ञात हैं। आरोपियों ने महिला के घर में बहाने से प्रवेश किया। इसके बाद घर मेें अकेली पाकर उसे दबोच लिया। महिला की शिकायत पर चारों के खिलाफ थाना सासनी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
सासनी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली महिला का आरोप है कि 10 फरवरी को उसके घर पर पति के दोस्त बाबू उर्फ जावेद और उसका भाई आसिफ पुत्र सद्दीक निवासी कलवारी ठाकुर वाली गली, कोतवाली अपने दो अन्य साथियों के साथ आए थे।
उन्होंने घर आकर पति के बारे में जानकारी मांगी तो पति के काम पर जाने की बात कहकर उन्हें बाद में आने को कहा। मगर, उन्होंने पानी पीने के बहाने घर में प्रवेश कर लिया। आरोप है कि महिला पानी लेने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और चारों ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका पति ठेली लगाकर बर्तन बेचता है। आरोपी दोस्त काफी पहले से परिचित थे। उनका अकसर घर आना जाना लगा रहता था। महिला की शिकायत पर थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर अरुणा राय ने महिला के पति के दोनों दोस्तों सहित उनके दो अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।