फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मेडिकल की इमरजेंसी पर ताला जड़ा, डाक्टर अंदर फंसे

मेडिकल की इमरजेंसी पर ताला जड़ा, डाक्टर अंदर फंसे

Fri, 01 Feb 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल की इमरजेंसी पर ताला जड़ा, डाक्टर अंदर फंसे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में गुरुवार की देर रात एक डॉक्टर द्वारा एक छात्र के साथ अभद्रता किए जाने के बाद भड़के छात्रों ने इमरजेंसी पर ताला ठोंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को छात्रों की संख्या देखते हुए वापस लौटना पड़ा। डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा के लिए खुद को अंदर ही बंद कर लिया। कई डेड बाडी अंदर ही फंसी रह गईं। देर रात तक यहां पर इमरजेंसी सेवाएं ठप थीं। अराजकता का माहौल था। देर रात तक छात्र इमरजेंसी पर जमे हुए थे।


पिछले कुछ दिनों से एक एएमयू छात्र इमरजेंसी में भर्ती था। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे पूरी तरह सही होने से पहले ही डिस्चार्ज कर दिया। इस बात की जानकारी अन्य छात्रों को हुई तो वह भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। छात्रों की इस दौरान प्रोफेसर डॉक्टर से नोकझोंक हो गई जो विवाद में बदल गई। आरोप है कि सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर ने छात्रों के साथ अभद्रता कर दी। इस बात की सूचना छात्र ने अपने सहयोगियों और छात्र संघ पदाधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे छात्रों ने इमरजेंसी पर ताला ठोंक दिया।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए अंदर फंसे डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा के लिए अंदर खुद को बंद कर लिया। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची, लेकिन छात्रों की संख्या और तेवर को देखते हुए उसे वापस होना पड़ा। मौके पर छात्र संघ पदाधिकारी भी पहुंचे। छात्र संघ सचिव हमजा सूफियान ने बताया कि एक प्रोफेसर ने छात्र के साथ अभद्रता की है। इससे छात्रों के सम्मान को ठेस पहुंची है। देर रात तक इमरजेंसी सेवाएं ठप थीं। यहां पर पहुंचे कई लोगों ने बताया कि उनके परिजनों के शव अंदर ही फंसे पड़े हैं। देर रात तक छात्रों का समूह इमरजेंसी पर ही जमा हुआ था। एसपी सिटी के अनुसार सूचना मिली है। मामले पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed