फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नकली देशी घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

नकली देशी घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Sun, 06 Jan 2019 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
नकली देशी घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र में पीएसी स्थित अन्ना पुरम इलाके में नकली देशी घी बनाने की एक फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है। यहां से भारी मात्रा में बना अधबना नकली देशी घी पकड़ा है। इसके साथ ही पैकिंग मैटेरियल मिला है।

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस उन लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है, जिनको यह लोग माल सप्लाई करते थे। एफडीए से पूरे माल के सैंपल भरवाए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि क्वार्सी के अन्ना पुरम के एक मकान में नकली देशी घी बनाने की फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मकान को चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मकान में अंदर प्रवेश कर नकली देशी घी का जखीरा बरामद कर लिया और एक व्यक्ति प्रवेश कुमार अग्रवाल पुत्र किशन अग्रवाल निवासी महेंद्र नगर, हनुमान गढ़ी सासनी गेट को गिरफ्तार कर लिया। मकान से नकली देशी घी का जखीरा और सामान बरामद हुआ।

थाना क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में प्रवेश कुमार ने बताया कि खैर रोड पर अतुल गुप्ता मधु ट्रेडर्स के नाम से दुकान करते हैं। अन्ना पुरम में यह मकान अतुल गुप्ता का ही है।

अतुल गुप्ता ने प्रवेश कुमार से कहा था कि उसके मकान में घी बनाने का सेट अप लगा लो। तुम भी सप्लाई करना और हम भी सप्लाई करेंगे। इसके बाद यहां प्रवेश कुमार ने नकली देशी घी बनाने का सेट अप लगा लिया। अतुल गुप्ता को भी मुकदमे में आरोपी बनाया जा रहा है। उसकी भी गिरफ्तारी होगी।

यह हुआ बरामद
पांच किलो एसेंस, 14 टीन रिफाइंड, 14 टीन वनस्पति घी लिज्जत ब्रांड, साढ़े तीन टीन तैयार नकली देशी घी, दो डिब्बा पारस नकली देशी घी तैयार, पांच डिब्बा हाइंज नकली देशी घी, 44 टीन खाली, गैस चूल्हा, तीन सिलेंडर घरेलू, दो टीन पैकिंग मशीन, दो पाली पैकिंग मशीन, एक तराजू, तीन भगोने, सीरियल नंबर की चिट, अमूल, मधुसुदन, हाइंज, पारस, कृष्णा, माधव आदि नामचीन कंपनियों के रैपर, टेप, डिब्बे, गत्ते, दो मुहरें आदि।

तैयार माल महावीर गंज में खपाते थे
प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि तैयार नकली देशी घी महावीर गंज में कई दुकानों में खपाया जाता था। यहां पर 130 रुपये किलो में सप्लाई दी जाती थी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उन दुकानदारों की सूची तैयार की जा रही है जिनको प्रवेश कुमार माल सप्लाई करता था। उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।


2011 में सासनी गेट से इसी धंधे में गया जेल
यह पहला मौका नहीं है कि प्रवेश कुमार नकली देशी घी के मामले में हाथ आया है। इससे पहले सन 2011 में नकली देशी घी बनाने के मामले में ही थाना सासनी गेट पुलिस ने इस जेल भेजा था। तब भी इसके यहां से भारी मात्रा में नकली देशी घी बनाने का सामान पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed