{"_id":"5be4a2a1bdec22694f4617a8","slug":"121541710497-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता के भाई की पत्नी को बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी नेता के भाई की पत्नी को बदमाशों ने लूटा
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के प्रमुख व्यापारी व भाजपा नेता सौरभ सिक्ससंस के हार्डवेयर कारोबारी भाई पंकज अग्रवाल की पत्नी रिंकू को बदमाशों ने बुधवार देर शाम मान सरोवर कॉलोनी में लूट लिया। घटना उस समय हुई, जब वह पति संग बाइक पर सवार होकर बाजार से खरीदारी कर लौट रही थीं। इस दौरान कॉलोनी में अंदर आते ही बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद गले में पहना सोने का लॉकेट छीनकर भाग गए। हालांकि बाद में भागते बदमाशों का कुछ दूरी पर मौजूद लैपर्ड ने पीछा भी किया, मगर वह हाथ नहीं आए। अब सीसीटीवी में बदमाशों की बाइक कैद हुई है, जिसके आधार पर तलाश किया जा रहा है।
मान सरोवर कालोनी क्वार्सी में सौरभ सिक्ससंस के बराबर उनके बड़े भाई पंकज अग्रवाल भी रहते हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे वह पत्नी रिंकू को रेलवे रोड से खरीदारी कराकर लौट रहे थे। तभी घर से चंद कदम पहले बाइक सवारों ने उन्हें निशाना बनाकर टक्कर मारी और गिरने पर रिंकू के गले से लॉकेट छीनकर भागे। उनके शोर पर उनके घर के पास मौजूद लैपर्ड भी बदमाशों के पीछे भागी और वह खुद भागे। मगर बदमाश गलियों का लाभ उठाकर निकल गए। सूचना पर थाने से पुलिस व खुद व्यापारी नेता सौरभ भी पहुंच गए। बाद में सीसीटीवी में यह पाया गया कि कैमरे में बदमाशों की बाइक कैद हुई है। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।