{"_id":"5bcb8ac9bdec220a7e0f752d","slug":"121540065993-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर हैकरों ने बैंक खातों से कर ली लाखों की शॉपिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर हैकरों ने बैंक खातों से कर ली लाखों की शॉपिंग
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के आधा दर्जन से ज्यादा बैंक खाता धारकों के खाते से साइबर हैकरों ने ऑनलाइन शॉपिंग कर लाखों रुपये पार कर दिए। एक साथ इन खाताधारकों के खाते से दो दिन में यह रकम उड़ाई गई और इन सभी को एसएमएस के जरिये रकम कटने की सूचना मिली तो यह हैरानी में पड़ गए। बैंक व थाने के स्तर पर मदद न मिलने पर पीड़ितों ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पर एसपी क्राइम से शिकायत की।
पीड़ित दवा कंपनी एमआर होमेंद्र कुमार शर्मा निवासी धनीपुर, कबाड़ी कुंवर नगर निवासी कुंवरपाल, प्रभात नगर निवासी पुष्पेंद्र, सीआईएसएफ जवान की शिव नगर निवासी पत्नी सुनीता, सत्यप्रकाश, अली नगर के मजदूर सुभाष, डॉ.सीपी सिंह व क्वार्सी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हमवीर सिंह आदि शनिवार को एकत्रित होकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि उनके धनीपुर एसबीआई, केनरा बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते हैं। उनके खातों से दो दिन में यानि 19 व 20 अक्तूबर में अलग-अलग ठिकानों से ऑनलाइन शापिंग हुई है। सभी के खातों से मिलाकर करीब ढाई लाख रुपये पार किए गए हैं। किसी के खाते से 80 तो किसी के खाते से 60 हजार और किसी के खाते से 17 तो किसी के खाते से 20 हजार की खरीदारी की गई है, जबकि इनके एटीएम इनके पास हैं। इन्हें एसएमएस के जरिये इस फ्राड की जानकारी हुई है। एसपी क्राइम ने मामले में सर्विलांस की मदद से जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।