फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोन के नाम फाइल चार्ज वसूल कर कंपनी फरार

लोन के नाम फाइल चार्ज वसूल कर कंपनी फरार

Sun, 30 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
लोन के नाम फाइल चार्ज वसूल कर कंपनी फरार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोन के नाम पर जगह जगह खुली फायनेंस कंपनियां आए दिन घोटाला कर फरार हो रही हैं। ताजा प्रकरण मेरठ में खुली फायनेंस कंपनी का है। विशाल यादव निवासी सुखरावली ने अलीगढ़ पुलिस को की गई शिकायत में कहा है कि एक विज्ञापन के माध्यम से वर्ष 2017 में उसने मेरठ की फायनेंस कंपनी में फील्ड अफसर के जॉब के लिए आवेदन किया था।

ये फायनेंस कंपनी पांडेय नगर मेरठ में संचालित हो रही थी। वहां संपर्क करने के बाद उसको इस शर्त पर नौकरी मिल गई कि वो लोन लेने वाले ग्राहक लाएगा। उनसे मिलने वाले फाइल चार्ज में उसको कमीशन दिया जाएगा। विशाल अलीगढ़ से कई ग्राहक वहां ले गया। जहां कंपनी ने ग्राहकों से डेढ़ लाख रुपये तक फाइल चार्ज के नाम पर वसूले। किसी से पांच हजार तो किसी से आठ हजार। ये फाइल चार्ज लोन की रकम पर आधारित था। जितना लोन उतना फाइल चार्ज।
विज्ञापन


डेढ़ लाख रुपये वसूलने के बाद अचानक कंपनी गायब हो गई। विशाल को भी उसका पूरा सैलरी भुगतान नहीं मिला। कंपनी के भाग जाने के बाद लोन के वास्ते फाइल चार्ज देने वालों ने विशाल से वसूली शुरू कर दी। परेशान विशाल अब उन ग्राहकों से बचता भाग रहा है। उसने मेरठ और अलीगढ़ पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed