फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब सेवानिवृत सीओ के घर से चोरी

अब सेवानिवृत सीओ के घर से चोरी

Sat, 16 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अब सेवानिवृत सीओ के घर से चोरी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके की सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी एसपी के मकान को चार माह में दूसरी बार फिर निशाना बना लिया। चोर उनके मकान से क्या ले गए, यह तो अभी अनुमान लगाया जा रहा है।

मगर लगातार दूसरी बार मकान में चोरी पर खुद परिजन व इलाके के लोग हैरान हैं। इस संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है। साथ ही एक चोर भी सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसकी फुटेज भी दी गई है।
विज्ञापन


सरस्वती विहार में रहने वाले अनिल राघव सेवानिवृत्त सीओ हैं। उनके मकान में आज से चार माह पूर्व भी चोरी हुई थी। रात में फिर पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते चोर उनके मकान के ऊपरी हिस्से में घुस गए और उस समय परिजन नीचे के हिस्से में सोये हुए थे। चोर मकान से कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जगार होने पर जब परिजन छत के हिस्से में गए और वहां सामान बिखरा देखा तो चोरी का अंदाजा हुआ। सूचना पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी चोरी गए माल का अनुमान नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed