फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रिटायर विकास भवन कर्मी की मौत, संपति को लेकर विवाद

रिटायर विकास भवन कर्मी की मौत, संपति को लेकर विवाद

Sat, 02 Jun 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
रिटायर विकास भवन कर्मी की मौत, संपति को लेकर विवाद
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रामघाट रोड नर्सिंग होम में भर्ती एक व्यक्ति की मौत के बाद उसकी चारों बेटियों में संपत्ति को लेकर विवाद हो गया।
अलीगढ़ से बाहर रह रही एक बेटी ने अलीगढ़ में रह रही तीनों बेटियों पर संपत्ति के लिए पिता की हत्या करने का आरोप लगा दिया गया।

जिसको लेकर जमकर विवाद हुआ। बन्ना देवी थाना इलाके के मोहल्ला सराय हकीम निवासी महेश चंद्र शर्मा विकास भवन से रिटायर हुए थे। उनके चार बेटियां हैं। एक बेटी की शादी अलीगढ़ से बाहर हुई है।

कुछ दिन पहले महेश चंद्र शर्मा के बीमार होने पर उन्हें रामघाट रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन उनके शव को घर ले गए, लेकिन इसके बाद उनकी एक बेटी नर्सिंग होम पहुंची।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जहर देकर पिता की हत्या कर दी है और शव को आनन-फानन अंतिम संस्कार करने की कोशिश की जा रही है। विवाद होने पर थाना बन्ना देवी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed