{"_id":"5cb39bcabdec221428363c01","slug":"11555274698-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरी पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल पटरी पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बुद्ध विहार कालोनी की महिला का शव रविवार सुबह नगला मानसिंह में रेल लाइन पर कटी हालत में मिला। सूचना पर पहुंची महिला की बड़ी बहन की सास ने शव की शिनाख्त की। इधर, महिला के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने महिला के पति पर दहेज के लिए हत्या कर बेटी का शव पटरी पर फेंक ट्रेन हादसा दिखाने की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।
मिथलेश (25) पुत्री भीकम सिंह निवासी धौरी, अकराबाद की शादी 23 मार्च 2014 को गांधी पार्क की बुद्ध विहार कालोनी निवासी हेमंत उर्फ टीटू पुत्र लक्ष्मीनारायण के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार हेमंत शादी के बाद से ही बेटी को मारने-पीटने लगा। गत होली पर भी उसने बेटी के साथ मारपीट कर दोनों बेटों को अपने पास रख बेटी को मायके छोड़ गया।
भीकम सिंह के मुताबिक 15 दिन पहले बेटी को लेकर ससुराल गए तो हेमंत ने संग रखने से मना कर दिया। इस पर बेटी बुद्ध विहार कालोनी में ही स्थित अपनी बड़ी बहन सीमा की ससुराल में रुक गई। शुक्रवार को हेमंत बेटी को वहां से साथ ले गया। शनिवार को उसने सीमा को फोन कर मिथलेश के गायब होने की सूचना दी। रविवार सुबह एक महिला का शव रेल लाइन पर पड़े होने की सूचना पर बड़ी बेटी की सास वहां गई तो शव मिथलेश का निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
इधर, घटना के बाद मिथलेश के पति सहित सास-ससुर घर छोड़कर भाग गए हैं। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के अनुसार मिथलेश के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतका के ससुराल वाले फरार हैं।