फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डिलीवरी से पहले ही धान सहित ट्रक को पार करने के मामले में हिरासत में चालक

डिलीवरी से पहले ही धान सहित ट्रक को पार करने के मामले में हिरासत में चालक

Mon, 26 Nov 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
डिलीवरी से पहले ही धान सहित ट्रक को पार करने के मामले में हिरासत में चालक
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

धनीपुर मंडी से धान लेकर दिल्ली रवाना हुए ट्रक सहित धान लूटने की फर्जी अफवाह फैलाने और ड्राइवर द्वारा खुद धान को बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। जबकि क्लीनर की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही खुलासे की बात कह रही है।

बता दें कि बुधवार रात को धनीपुर मंडी में आढ़त शंभूदयाल वार्ष्णेय ने वीरपाल सिंह के ट्रक में नौ लाख रुपये के 456 बोरे धान के लोड कराए थे। यह ट्रक दिल्ली जाना था। जिसे चालक सहदेव और सुरेश बाबू उर्फ बिल्ला निवासी नगला कलार दिल्ली लेकर रवाना हुए। गुरुवार को दिल्ली के व्यापारी के यहां यह धान गुरुवार को पहुंचना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शंभूदयाल के मुताबिक उन्होंने जब सहदेव से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह रात को हेल्पर नहीं होने के कारण अलीगढ़ से ट्रक लेकर नहीं निकला था।
विज्ञापन



गुरुवार रात को उसने ट्रक लेकर दिल्ली जाने की बात कही, लेकिन वह अगले दिन भी नहीं पहुंचा था। मोबाइल पर संपर्क किया गया तो फोन स्विच आफ आया। शनिवार सुबह ट्रक मालिक वीरपाल ने फोन पर सूचना दी कि चालक यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली में घुसते ही ट्रक सहित धान लुटने की सूचना दे रहे हैं। इस पर दिल्ली की नरैला अनाज मंडी में फोन करके जानकारी लेने पर पता चला कि आज 456 धान से भरा एक ट्रक वहां पहुंचा था। ट्रक चालक व परिचालक धान को बेचकर गए हैं। इधर, वीरपाल सिंह दोनों चालकों को लेकर धनीपुर मंडी पहुंच गए। यहां कड़ाई से पूछताछ करने पर ड्राइवर ने बताया कि धान को पांच लाख रुपये में बेच दिया है। जबकि ट्रक को भी ठिकाने लगा दिया गया है। इस वारदात में लोकेंद्र शर्मा नाम का एक अन्य व्यक्ति भी उनके साथ था। इस संबंध में आढ़ती ने थाना गांधीपार्क में पुलिस को सूचना दी। लेकिन इससे पहले ही क्लीनर वहां से फरार हो गया। जबकि आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक क्लीनर व अन्य साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed