फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हथियारबंद दबंगों ने घर में घुस विवाहिता से किया दुष्कर्म

हथियारबंद दबंगों ने घर में घुस विवाहिता से किया दुष्कर्म

Sun, 21 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
हथियारबंद दबंगों ने घर में घुस विवाहिता से किया दुष्कर्म
क्रीइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

गभाना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ गांव के ही कुछ नामजद दबंगों ने हथियारों के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़ित अपने परिजनों के साथ थाने शिकायत करने पहुंची, लेकिन यहां से उसकी सुनवाई नहीं हुई। अंत में उसने एसपी क्राइम से शिकायत की। एसपी क्राइम ने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

थाना गभाना इलाके में रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि गांव के नामजद हथियारबंद दबंग युवक गत दिवस उसके घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह इसकी शिकायत करने के लिए थाने गई, लेकिन यहां सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को वह अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। यहां एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की फरियाद लगाई। एसपी क्राइम ने मामले को गंभीरता से लिया और थानाध्यक्ष गभाना को मामले की जांच कर तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed