फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तिहाड़ से ्लीगगढ़ आया लूट का आरोपी

तिहाड़ से ्लीगगढ़ आया लूट का आरोपी

Wed, 28 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
तिहाड़ से ्लीगगढ़ आया लूट का आरोपी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर का सहयोगी आशुतोष मिश्रा दो साल बाद लूट के दो पुराने मामलों में पेशी के लिए मंगलवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से अलीगढ़ की अदालत में लाया गया। यहां पर बन्ना देवी और सिविल लाइन थाने के प्रभारियों ने अदालत में पर्चा दाखिल किया।

एनआईए अफसर तंजील अहमद की हत्या के बाद मुनीर की हुई गिरफ्तारी के बाद उसके सहयोगी के रूप में आशुतोष मिश्रा का नाम प्रकाश में आया। हालांकि उससे पहले ही फैजाबाद निवासी आशुतोष मिश्रा जेल में था।
विज्ञापन


अमिर निशा के पास हुए फहद हत्याकांड के बाद चार दिसंबर 2014 को आशुतोष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद मुनीर की गिरफ्तारी हुई तो पता लगा कि मुनीर और आशुतोष मिलकर अपराध की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में थाना बन्ना देवी के रेलवे रोड पर हुई पीएनबी में 34 लाख की लूट और थाना सिविल लाइन के मीनाक्षी पुल पर 30 लाख की लूट को अंजाम देना मुनीर ने स्वीकार किया।

साथ ही बताया कि यह घटनाएं उसने आशुतोष मिश्रा के साथ मिलकर अंजाम दीं। इसके बाद इन मामलों में मुनीर के खिलाफ तो कस्टडी यानी उसे इन केसों में शामिल करना तो हो गया था, लेकिन तिहाड़ जेल में बंद आशुतोष के संबंध में यह प्रक्रिया बची हुई थी।


अब आशुतोष के खिलाफ कस्टडी की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद मंगलवार को आशुतोष मिश्रा को दिल्ली की तिहाड़ जेल से अलीगढ़ लाया गया। दोनों थानों की पुलिस ने भी अदालत में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed