फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bribe demanded in exchange for a final report; case registered against two sub-inspectors

Roorkee News: फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत मांगी, दो दरोगा पर केस दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bribe demanded in exchange for a final report; case registered against two sub-inspectors
किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

मां ने उपलब्ध कराई थी ऑडियो रिकॉर्डिंग
आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत लेने और मांगने के आरोप में दो तत्कालीन दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने मामले से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों को सौंपी थी। एसपी देहात की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आरोप है कि मामले की विवेचना के दौरान तत्कालीन दरोगा मनदीप सिंह ने फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर शिकायतकर्ता से 3.50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद दोबारा विवेचना शुरू होने पर तत्कालीन दरोगा बलवंत पवार ने फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


शिकायत पर तत्कालीन एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मामले की जांच की थी। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों दरोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

मामला पांच जुलाई 2023 को गंगनहर कोतवाली में दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी से जुड़ा है। रुड़की के गणेश विहार निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहां रूम पार्टनर ने अपने भाई से परिचय कराया। उस युवक ने बेटी का सिम बदल दिया और चारों आरोपी मिलकर किशोरी को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने लगे। जिससे उसने पढ़ाई छोड़ दी और रुड़की लौट आई लेकिन प्रताड़ना जारी रही। जिससे परेशान होकर उसने चार फरवरी 2023 को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपित उत्तर प्रदेश के बदायूं और बागपत के रहने वाले हैं।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed