{"_id":"6ad659852fd37deb6c010c88","slug":"student-beaten-with-a-belt-and-a-rigid-object-threatened-with-death-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-161350-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छात्र को बेल्ट और कड़े से पीटा, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छात्र को बेल्ट और कड़े से पीटा, जान से मारने की धमकी
Mon, 19 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। स्कूल से घर लौट रहे कक्षा 10 के छात्र को दो लोगों ने बेल्ट और कड़े से पीट दिया। आरोपियों ने छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिसाही गांव निवासी राकेश कुमार ने खंडासा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आदर्श कुमार महराजी इंटर कॉलेज, अधियारी में कक्षा 10 का छात्र है। बीते शुक्रवार को आदर्श स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पराग पांडे पुरवा के पास बिसाही निवासी अश्क और नेवली निवासी आनंद विश्वकर्मा ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने आदर्श के साथ गाली-गलौज की और बेल्ट व कड़े से उसकी पिटाई कर दी। छात्र की गुहार सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी कई दिनों से उनके बेटे को गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी भविष्य में कोई बड़ी घटना कर सकते हैं। खंडासा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।