फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अतरौली पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

अतरौली पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

Tue, 15 Jan 2019 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
अतरौली पुलिस ने बदमाशों को दबोचा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लूट, छिनैती और पशु चोरी जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाश रविवार रात को अतरौली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। थधाना क्षेत्र के बहरावद बंबा के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीनों शातिर बदमाशों को दबोचा गया। उनके पास से एक चोरी की भैंस, पांच हजार की नगदी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहिर ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर अपराधियों के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहरुख खान पुत्र निसार अली निवासी सतरापुर, छर्रा, निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ कालिया पुत्र सईद खान निवासी सतरापुर छर्रा, शिव नरायन गिरी पुत्र सावल गिरी निवासी गाजीपुर, बरला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


इनके पास से पांच हजार की नगदी, दो तमंचे, पांच कारतूस, दो मोबाइल और गांव नहल 15 दिसंबर की रात को चुराई गई भैंस बरामद की गई है। थाना अतरौली पुलिस रात को बहरावद बंबा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यह तीन बदमाश वहां आए। पुलिस को देख उलटे पांव दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक के आधार पर पुलिस ने पीछा कर इन्हें दबोचा। तीनों बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अपराधियों को पकड़ने वाली टीम में एसआई बलवीर सिंह, एसआई नीलेश कुमार, राकेश कुमार, आदित्य कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed