{"_id":"5be1ecf9bdec2269556aa5d5","slug":"111541532921-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह से लापता अधेड़ का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह से लापता अधेड़ का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना बन्ना देवी के छह दिन से लापता अधेड़ का शव बुधवार को देहली गेट मे मकदूमनगर मे मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का गला रेतकर हत्या करने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों को पुलिस ने संदिग्ध समझकर मारपीट कर दी।
अमरपाल(62) पुत्र विजयपाल निवासी फतेपुर नगरिया लोधा हाल निवासी बरोला बाईपास थाना बन्ना देवी पुट्टी का कारोबार करते थे। एक नबम्वर को वह दोपहर में अपने घर से किसी काम के लिए निकले। तभी से यह लापता थे। परिजनों के तलाशने पर भी इनका कोई पता नहीं चला।
बुधवार को इनका शव थाना देहली गेट के मकदूम नगर में नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। प्रथम दृष्टि में शव को गला रेत कर हत्या करने की आशंका है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पिरजन पोस्टमार्टम पहुंचे। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने दो युवकों को संदिग्ध समझ मारपीट कर दी। बाद में मामला शांत हो गया।