फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1086 people still barred in peace against CAA, NRC

सीएए, एनआरसी के विरोध में अब तक 1086 लोग शांतिभंग में पाबंद

Fri, 31 Jan 2020 11:14 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 31 Jan 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
 नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी के विरोध और एएमयू में 15 दिसंबर को हुए बवाल को लेकर लगातार चल रहे प्रदर्शनों और उकसावे ने प्रशासन की नाक में दम किया हुआ है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने करीब डेढ़ माह में एएमयू के 18 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पांच के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इनमें से दो पूर्व छात्रों गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ निवासी आमिर मिंटो उर्फ मो. आमिर पुत्र अकील अहमद और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नगला मल्लाह क्वारसी निवासी नदीम अंसारी पुत्र असगर अली को जिला बदर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


डेढ़ माह में करीब 1016 लोग पाबंद 
आंदोलन व उकसावे को लेकर की गई कार्रवाई में करीब डेढ़ माह में 1086 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। इनमें पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खां, सपा के वरिष्ठ नेता सलमान शाहिद, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक समेत अन्य नेता शामिल हैं। एसीएम द्वितीय न्यायालय में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 103 लोगों को पाबंद किया गया था। इनमें से 88 ने बांड भर दिए हैं। शेष के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। क्वारसी थाना क्षेत्र के 113 लोग पाबंद किए गए थे। इनमें से 50 ने बांड भर दिए हैं। शेष को नोटिस सम्मन जारी कर दिए गए हैं। इधर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से कोतवाली एवं देहलीगेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल समेत अन्य इलाकों के करीब 800 लोगों को पाबंद किया गया था। इनमें से करीब 400 ने बांड भर दिए हैं। शेष को समन व नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शाहजमाल में धरने के दौरान दो दिन में 70 पाबंद 
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि शाहजमाल धरने के दौरान उकसावे की कार्रवाई एवं कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश के मामले में दो दिनों में 70 लोगों को पाबंद किया गया है। पहले दिन करीब 29 लोग पाबंद किये गए थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं एवं किशोरवय बच्चों को उकसाने वाले शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



एएमयू के 58 छात्रों के खिलाफ समन तैयार
एएमयू परिसर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहे 58 और छात्रों के खिलाफ 113 सीआरपीसी की धारा (शांति भंग की आशंका) समन तैयार कर लिए गए हैं। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि इन सभी छात्रों के नाम तो प्रशासन के पास हैं, लेकिन उनकी वल्दियत एवं पते नहीं हैं। इस मामले में एएमयू के रजिस्ट्रार एवं प्राक्टोरियल टीम को पत्र भेजा गया है। उनसे इन सभी के पते व वल्दियत मांगी जा रही है। इसके बाद सभी के नाम सम्मन जारी कर दिए जाएंगे। हरकतों से बाज न आने पर 107/16 यानि शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed