फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   6 छात्रों का निलंबन वापस, अजय एवं अदिल को राहत नहीं

6 छात्रों का निलंबन वापस, अजय एवं अदिल को राहत नहीं

Sun, 31 Mar 2019 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
6 छात्रों का निलंबन वापस, अजय एवं अदिल को राहत नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 12 फरवरी को दो छात्र गुटों में विवाद के बाद हुए उपद्रव के मामले में निलंबित 8 में से 6 छात्रों का निलंबन वापस कर लिया गया है। छात्र नेता एवं भाजपा विधायक डॉ. दलवीर सिंह के पौत्र ठाकुर अजय सिंह एवं मथुरा निवासी बीएएलएलबी छात्र अदिल खान का निलंबन बरकरार रखा गया है। अजय सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए अनुशासन समिति में एक और मौका दिया जाएगा।

एएमयू के अधिकारियों ने बताया कि 23 मार्च को अनुशासन समिति की बैठक हुई थी। इसमें सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र मनीष कुमार (निवासी टप्पल), वीएम हॉल निवासी एमएससी केमेस्ट्री के छात्र अमन शर्मा (अनूपशहर, बुलंदशहर) सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र पवन जादौन (हाथरस), सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र इमरान खान (फिरोजाबाद), सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र अब्दुल मबूल (सिद्धार्थनगर) तथा डॉ. बीआर अंबेडकर हॉल के बीएसडब्लू छात्र फरहान जुबैरी (बदायूं) का निलंबन वापस ले लिया गया।
विज्ञापन



जांच कमेटी की रिपोर्ट को भी अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया था। अजय सिंह द्वारा अनुशासन समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा गया था, जबकि अदिल खान समिति में नहीं पहुंचे थे। एएमयू प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि अजय सिंह एवं अदिल खान का निलंबन बरकरार है। कैंपस प्रवेश पर भी प्रतिबंध है। अनुशासन समिति की अगली बैठक में दोनो छात्रों के मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को दो गुटों में विवाद में एएमयू में उपद्रव हुआ था। कई बाइकें फूंक दी गई थी। अजय सिंह एवं उनके साथियों पर बाहरी युवकों के साथ सुलेमान हॉल के इमरान खन के कमरे में जाकर बैग व अन्य महत्वपूर्ण सामान छीनने, धमकी देने, बाब-ए-सैयद एवं प्रशासनिक ब्लाक पर हंगामा कर माहौल खराब करने, यूनिवर्सिटी में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने एवं सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल को खराब करने का आरोप लगा था।



साजिश करके निलंबन जारी रखा गया है : अजय
छात्र नेता अजय सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ की गई कार्यवाही नीति संगत नहीं है। मनमानी करके साजिश के तहत निलंबन जारी रखा गया है। उनके संघर्ष को दबाने एवं उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र हित की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उपद्रव करने तथा वाहन फूंकने वाले लोगों का साक्ष्य देने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed