{"_id":"5c0d71cabdec2241930218e4","slug":"101544384970-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारे गए साधु के भाई को धमकाया-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारे गए साधु के भाई को धमकाया-Cordination
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
हरदुआगंज मुठभेड़ कांड में एक और नया मोड़ आ गया है। अब शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील सेक्युलर मोर्चा के आजमगढ़ निवासी नेता एहसान खान पर दुर्रेनी माता मंदिर पर हुए तिहरे हत्याकांड में मारे गए साधु रूपदास के भाई को धमकाने का आरोप लगा है। इस सिलसिले में हरदुआगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच की जद में सेवानिवृत्त डीआईजी वजीह अहमद भी आ रहे हैं। हालांकि अभी जांच व तथ्यों को जुटाने की बात कह रही है। साथ ही सेवानिवृत्त डीआईजी को भी नोटिस भेजे जाने की तैयारी चल रही है।
बदमाशों द्वारा लूटपाट के दौरान कलाई के मंदिर पर साधु रूपदास निवासी सफेदपुरा की व उसी रात पास के खेत में इसी गांव के दंपती की हत्या की गई थी। साधु रूपदास के भाई गिरिराज सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उसके भाई की हत्या में पुलिस ने शाबिर अली, डा. यासीन, इरफान, सलमान, नदीम, अफसर, असगर, पासा उर्फ मुशर्रफ को मिला कर आठ लोगों को जेल भेजा था। इसके बाद 20 सितंबर को इनके साथी नौशाद और मुस्तकीम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसी क्रम में 28 नंवबर को एहसान खान उसके घर आए और उसे बहाने से अपने साथ अतरौली ले गए। वहां ले जाकर धमकी दी कि जेल में बंद आरोपियों और मारे गए मुस्तकीम और नौशाद के समर्थन में गवाही देनी है, जिसके बदले 25 लाख रुपये मिलेंगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि बात न मानी तो आठ लोगों की जमानत कराने में जितना पैसा लगेगा वह भी उससे ही वसूलेंगे। गिरिराज ने बताया कि इसके बाद 6 दिसंबर को एहसान खान ने मोबाइल नंबर 9919710480 से उनके मोबाइल पर धमकी दी गई कि हर हाल में उनके पक्ष में गवाही देनी पड़ेगी। उसके बाद से ही उनके पास लगातार धमकी भरे फोन कर रहे हैं। यह भी कहा है कि 13 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में होने वाले धरने में आना है, जिसमें बड़े नेता आएंगे और सबके सामने कहना है कि साबिर अली झूठे आरोप में जेल गए हैं। इंस्पेक्टर डॉ. विनोद सिंह के अनुसार गिरिराज की तहरीर पर थाने में एहसान खान के विरुद्ध धारा 385, 384, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एहसान खान पर आजमगढ़ में दर्ज हैं मुकदमे
एसएसपी के अनुसार एहसान खान आजमगढ़ के सराय मीर के रहने वाले हैं। एहसान खान के खिलाफ आजमगढ़ में संविधान की प्रतियां जलाने से लेकर जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमे हैं। वर्तमान में शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील सेक्यूलर मोर्चा से जुड़े हैं। वह साधुओं की हत्या के बाद 28 नवंबर को प्रतिनिधि मंडल लेकर अतरौली गए थे। उनके साथ अतरौली आने वालों में रिटायर्ड डीआईजी वजीह अहमद भी शामिल थे।
विज्ञापन
गिरिराज की तहरीर पर हरदुआगंज थाने में एहसान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनके साथ रिटायर्ड डीआईजी वजीह अहमद भी यहां आए थे। विधिक राय लेकर उनको भी कानूनी नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद कानूनी कार्रवाई होगी।
-अजय कुमार साहनी, एसएसपी।
--