{"_id":"5b6b55c04f1c1b49778b6d12","slug":"101533760960-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचे जहरखुरान ठग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचे जहरखुरान ठग
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बन्नादेवी थाने की पुलिस ने बुधवार को तीन जहरखुरान व ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नशीला पाउडर भी बरामद हुआ है। वहीं इन लोगों जहर खुरानी करने की बात भी कबूली है।
बता दें कि एसपी सिटी, सीओ द्वितीय के नेतृत्व में बनी एक टीम इस प्रकार के लोगों की धड़पकड़ कर रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर बन्नादेवी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अर्चना वाली गली से तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
जिनमें संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के भरतपुरी राजा का मझौला निवासी सालिम पुत्र खान मोहम्मद, शेरा उर्फ शेर मोहम्मद व आस मोहम्मद शामिल हैं। इनके पास से 475 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद हुा है।
विज्ञापन
अभियुक्तों पर एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि ये लोग बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जहरखुरानी में बेहोश कर उनका सामान आदि ठगने का काम करते हैं। वहीं इनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी पुलिस कर रही है।