{"_id":"5b45147e4f1c1bba248b5a3e","slug":"101531253886-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरिज होम संचालक से पैसे छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैरिज होम संचालक से पैसे छीने
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी इलाके में एक मैरिज होम संचालक से कुछ बाइक सवारों ने मारपीट कर 25 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस इसे आपस की मारपीट का मामला बता रही है।
क्वार्सी के नगला तिकौना के रहने वाले प्रकाश लोधी का रामघाट रोड पर दीप पैलेस के नाम से मैरिज है। बताया गया है कि सोमवार की शाम को वह रामघाट रोड से बाइक से अपने घर जा रहा था। शंकर विहार के पास उसे
दो बाइकों पर सवार चार लोग मिले और उसको रोक लिया। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की और उसके 25 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया है कि यह आपस की मारपीट का मामला है।