{"_id":"5b3002184f1c1b53268b7c72","slug":"101529872920-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप विहार के बाहर सिपाही की बहन को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुलदीप विहार के बाहर सिपाही की बहन को लूटा
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर में सक्रिय झपटमारों ने रविवार देर रात एटा से यहां अपने भाई के घर आ रही सिपाही की बहन से बाइक सवार बदमाश जंजीर झपट ले गए। घटना के बाद महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए। सूचना पर महिला का सिपाही भाई व क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। आसपास बदमाशों की घेराबंदी भी की गई। मगर कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
बताया गया है कि यहां पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात रजनीश सिंह क्वार्सी की बाईपास स्थित कुलदीप विहार कॉलोनी में रहता है। उसकी बहन सीमा पत्नी नीरज निवासी कोतवाली सदर एटा भाई से मिलने देर रात अलीगढ़ आई।
एटा चुंगी पर बस से उतरकर ऑटो न मिलने पर वह पैदल कुलदीप विहार आ रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश उसके गले से जंजीर झपट ले गए। इस सूचना पर तत्काल पुलिस भी पहुंच गई। अब तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि सीमा के पति निजी कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर हैं।