{"_id":"5af8a05a4f1c1bd0408b5141","slug":"101526243418-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में शौचालय बनवा रही प्रधानाध्यापिका के कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में शौचालय बनवा रही प्रधानाध्यापिका के कपड़े फाड़े
Updated Mon, 14 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोधा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शौचालय का निर्माण करा रही प्रधानाध्यापिका के साथ गांव के दबंगों ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसके कपड़े फाड़कर उसे बेइज्जत भी किया। पीड़ित ने किसी तरह अपनी लाज बचाई और पुलिस व ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों को आता देख दबंग भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
लोधा थाना क्षेत्र के एक बेसिक स्कूल में रविवार को प्रधानाध्यापिका 9:30 बजे शौचालय निर्माण कराने के लिए आई। मजदूरों ने शौचालय का निर्माण कार्य शुरू ही किया था कि गांव के कुछ दबंग आ धमके। चारों ने आते ही काम रुकवा दिया।
प्रधानाध्यापिका ने इसका विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई करते हुए कपड़े तक फाड़ दिए। साथ ही गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रधानाध्यापिका ने किसी तरह अपनी लाज बचाई और पुलिस कंट्रोल रूम तथा ग्राम प्रधान राजकुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका को बचाया।
विज्ञापन
पीड़ित प्रधानाध्यापिका ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।