फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 years boy killed

10 साल के मासूम की गोली मारकर हत्या

Fri, 06 May 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, खैर
ब्यूरो, अमर उजाला, खैर Updated Fri, 06 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
10 years boy killed
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
खैर/अलीगढ़ (ब्यूरो)। खैर कस्बे में गुरुवार देर रात घर के अंदर खेल रहे सराफ के 10 वर्षीय पुत्र को किसी ने गोली मार दी। परिजन गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ के मेडिकल लेकर आए, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इस घटना से बच्चे के परिवार में कोहराम मचा है। अनुमान है कि पुरानी रंजिश के चलते बच्चे की हत्या की गई है।

मोहल्ला हरनारायन के प्रमोद शर्मा की सोमना रोड पर सराफा की दुकान है। बताते हैं कि उनका 10 वर्षीय पुत्र लक्ष्य उर्फ  लवी गुरुवार की रात नौ बजे घर की निचली मंजिल के एक कमरे में खेल रहा था। परिवार के अन्य लोग ऊपर की मंजिल के कमरों में अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर वे भागकर नीचे आए। लेकिन कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


लवी की कनपटी में कोई गोली मार कर भाग गया था। वह खून सें लथपथ जमीन पर पड़ा था। बच्चे के पिता प्रमोद एवं चाचा कांता शर्मा आदि उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए भागे, पर उपचार से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रमोद शर्मा की परिवार में ही पुरानी रंजिश चली आ रही है। मई 2013 में  झगड़े के दौरान प्रमोद के भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई थी।  जबकि खुद प्रमोद सहित आधा दर्जन लोग गोली लगने से घायल   हो गए थे। हालाकि बाद में उनके बीच समझौता हो गया था। इंस्पेक्टर खैर राजवीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed