फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crime record of district Badar Sharjil sent to Azamgarh

आजमगढ़ भेजा जिला बदर शरजील उस्मानी का क्राइम रिकार्ड, विवादित बयान देकर फंसे एएमयू के पूर्व छात्र

Sat, 06 Feb 2021 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crime record of district Badar Sharjil sent to Azamgarh
Sharjeel Usmani - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान देकर फंसे एएमयू के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी अलीगढ़ से जिला बदर है। उसका पूरा क्राइम रिकार्ड जिला पुलिस ने आजमगढ़ भेज दिया है। हालांकि शुक्रवार को चर्चाएं इस बात की भी रहीं कि मुंबई पुलिस उसके विषय में जानकारी जुटाने यहां पहुंची है। मगर देर रात समाचार लिखे जाने तक इसकी पुष्टि नहीं हुई और न मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस से देर रात तक संपर्क किया।
विज्ञापन


एएमयू में सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन में सक्रिय और बवाल के मुख्य आरोपियों में शामिल शरजील उस्मानी पुत्र तारिक महमूद उस्मानी निवासी आवास विकास कालोनी निवासी इकरा गुलामी कपूरा आजमगढ़ पर अलीगढ़ में चार मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही वह अक्तूबर 2020 को जिला बदर घोषित किया गया है। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार शरजील पर यहां सिविल लाइंस थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं और जिला बदर है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। वैसे हमने उसका पूरा क्राइम रिकार्ड आजमगढ़ पुसिल को भेज दिया है। उसके पिता यहां एएमयू में हैं। उस पर स्थानीय स्तर पर भी नजर बनाए हुए हैं। अगर किसी तरह की सूचना मिलेगी तो मुंबई पुलिस को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ये मुकदमे हैं दर्ज
- क्राइम नंबर 682/19 धारा 153 व 67 आईटी एक्ट सिविल लाइन
- क्राइम नंबर 703/19 धारा 147/148/149/153/188/189/332/336/307/504 व 7 सीएलए एक्ट, 3 सार्वजनिक नुकसान निवारण अधिनियम सिविल लाइन
- क्राइम नंबर 697/19 धारा 147/188/353 सिविल लाइंस
- क्राइम नंबर 709/19 धारा 147/353/332, 7 सीएलए एक्ट सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed