{"_id":"63091dffa47ab844585a71df","slug":"cricket-lover-said-indian-team-will-avenge-the-defeat-of-t20-world-cup-aligarh-news-ali2989881173","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रेमी बोले, टी-20 विश्वकप की हार का बदला लेगी भारतीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रेमी बोले, टी-20 विश्वकप की हार का बदला लेगी भारतीय टीम
विज्ञापन
अजय शर्मा
- फोटो : CITY OFFICE
दुबई में होने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान से मिली हार का मलाल भारतीय प्रशंसकों को है, ऐसे में वह प्रार्थना कर रहे हैं कि भारतीय टीम एशिया कप में पाकिस्तान को धूल चटाकर हिसाब बराबर करे। नौ महीने के बाद दोनों टीमें 28 अगस्त को आमने-सामने होंगी। इस हाई वोल्टेज के मैच का हर कोई बेसब्री से इंतजार का रहा है। मैच रात 7:30 बजे से शुरू होगा।
क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान की टीम होती है तो यह मुकाबला दो टीमों के बीच ही नहीं होता, बल्कि दोनों देशों के खेल प्रेमियों के बीच रोमांच का होता। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की बात कर रहा है तो कोई तिरंगे के साथ मैच का लुत्फ उठाने की। माहौल ऐसा लग रहा है कि जैसे मुकाबला यहीं पर होने वाला है। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर कहीं किसी तरह का उपद्रव न हो, इस पर पुलिस प्रशासन नजर रखेगा।
क्रिकेटप्रेमी बोले
क्रिकेट में जब भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होती है तो क्रिकेट का मजा बढ़ जाता है। टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। उस हार का बदला लेने मैदान में वह उतरेगी। - अजय शर्मा, कोच, अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का बहुत बेसब्री से इंतजार है। बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद कर रहा हूं कि भारत की टीम जरूर इस मैच को जीतेगी। - राहुल वार्ष्णेय, क्रिकेट प्रेमी
जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होता है, उस दिन सारे काम छोड़कर मैच देखते हैं। टी-20 विश्वकप में मिली हार को अभी तक भुला नहीं पाए हैं। दुआ है कि इस बार भारतीय टीम जीत का तोहफा दे। - अजीम खान, क्रिकेट प्रेमी
क्रिकेट का खेल मुझे जुनून की हद तक प्यारा है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो तो उत्साह बहुत बढ़ जाता है। तिरंगा हाथों में लेकर मैच देखेंगे और जीत का जश्न मनाएंगे।
- सत्यम माहेश्वरी, क्रिकेट प्रेमी
तिरंगा लेकर प्रशिक्षु क्रिकेटर मैच देखेंगे
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी पर एलईडी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की तैयारी की जा रही है। एकेडमी के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर मैच देखेंगे। प्रशिक्षु क्रिकेटरों में इस मैच को लेकर बहुत उत्साह है। मैच के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत जीतेगा के नारे भी सुनाई देंगे।
आईपीएल खिलाड़ी रिंकू साथ बच्चे देखेंगे मैच
महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की जा रही है। स्कूल के संरक्षक अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि आईपीएल खिलाड़ी रिंकू सिंह के साथ प्रशिक्षु खिलाड़ी भी मैच देखेंगे। उन्होंने कहा कि जीत के बाद जश्न मनेगा।

सत्यम- फोटो : CITY OFFICE