{"_id":"65d8e3fce9959d2e76001934","slug":"cremation-of-sc-pradhans-wife-stopped-in-backward-crematorium-aligarh-news-c-2-1-ali1010-333949-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिछड़ों के श्मशान में एससी प्रधान की पत्नी का अंतिम संस्कार रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिछड़ों के श्मशान में एससी प्रधान की पत्नी का अंतिम संस्कार रोका
Fri, 23 Feb 2024 11:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
थाना टप्पल के पंचायत सालपुर के मजरा राघवगढ़ी में शुक्रवार को अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान की पत्नी का पिछड़ों के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार रोक दिया गया। सूचना पर टप्पल थाने की पुलिस पहुंची, तब शव का अंतिम संस्कार हो सका।
गांव राघवगढ़ी निवासी अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान कालीचरन की पत्नी बिरमा देवी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह अपनी पत्नी के शव लेकर अंतिम संस्कार करने गांव में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित श्मशान घाट पर पहुंच गए।
वहां पर कुछ लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध करने लगे। उन लोगों का कहना था कि गांव में अनुसूचित जाति के निवासियों के लिए अगल से श्मशान घाट है। इस पर ग्राम प्रधान सहित अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई।
विज्ञापन
खबर मिलते ही थाना टप्पल पुलिस गांव पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हो सका। टप्पल थाने के क्राइम इंस्पेक्टर जे सिंह ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।