{"_id":"5ecc1b5f8ebc3e905f482721","slug":"cremation-of-middle-aged-funeral-without-investigation-city-office-news-ali234541218","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जांच के अधेड़ का कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जांच के अधेड़ का कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट लोधी विहार के एक अधेड़ की मौत के बाद बिना जांच के शव का कोरोना प्रोटोकाल से अंतिम संस्कार और कालोनी व आसपास का इलाका सील किया जाना चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि सीडीओ इस मामले में जांच कराए जाने की बात कह रहे हैं। मगर खास बात है कि इस अधेड़ का बेटा पहले से दीनदयाल में भरती है और उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट का अभी तक इंतजार है। ऐसे में पिता की मौत के बाद सैंपलिंग न कराया जाना बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।
वाकया इस तरह है कि लोधी विहार का एक युवक लक्षणों के आधार पर परिवार ने दीनदयाल अस्पताल में भरती कराया गया है, जिसकी सैंपल जांच का इंतजार है। इसी बीच सोमवार सुबह उसके पिता की तबियत बिगड़ी और उसे भी परिवार ने दीनदयाल भेजा। वहां उसे कुछ देर में ही मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण हार्ट अटैक माना गया। इसके बाद शव की जांच की बात आई तो गाइडलाइन का हवाला देकर बिना जांच के लिए शव ले जाने की बात कह दी। बाद में तमाम जद्दोजहद के बाद शव का कोरोना प्रोटोकाल के तहत पंचनगरी शमशान में अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य को शव नहीं दिखाया गया। बस दीनदयाल में भरती बेटे को दूसरी एंबुलेंस से ले जाया गया और शव का अंतिम संस्कार कराने के साथ इलाके को सील करा दिया गया।
इस मामले में सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी का कहना है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। अंतिम संस्कार में यह सब एहतियातन किया गया था। रहा सवाल इलाका सील कराने का तो उस विषय में उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खां का कहना है कि कंटेनमेंट क्षेत्र में अब तक मुख्य सड़कों को जोड़ने वाली गलियों पर बैरियर लगा दिए गए थे। कुछ गलियों में लोगों के घूमने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसलिए वहां उन्हें भी बंद कराया गया है। वहीं सीडीओ अनुनय झा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी मंगलवार को जांच कराएंगे। तभी लापरवाही तय हो पाएगी।