फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cracks appeared in the building of Raja Mahendra Pratap Singh University

मई में सीएम को करना है लोकार्पण: पहले ही आरएमपीएस यूनिवर्सिटी की इमारत में आईं दरारें, 101.41 करोड़ लगे

Fri, 18 Apr 2025 10:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 10:54 AM IST
सार

2021 में पीएम मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की नींव रखी। 101.41 करोड़ से विवि का भवन बन रहा है। विवि की इमारत में दरारें आने लगीं हैं। मई में यूपी सीएम द्वारा इमारत का लोकार्पण किया जाना है, पर अब दरारें आनें से अधिकारियों के हाथ-पैर फूले हुए हैं।

विज्ञापन
Cracks appeared in the building of Raja Mahendra Pratap Singh University
विवि भवन की दीवार का हाल - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) की इमारत में लोकार्पण से पहले ही दरारें आ गई। 101.41 करोड़ से बन रहे विश्वविद्यालय भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा मई में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से पहले इमारत में दरारें आने से अधिकारियों के हाथ-पैर फूलने लगे हैं।

विज्ञापन


लोधा मूसेपुर में विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था को समय दिया गया है। प्रशासनिक भवन से लेकर कक्ष का निर्माण हो चुका है। कक्ष में खिड़की, दरवाजा से लेकर व्हाइट वॉश तक हो गया है, लेकिन दीवारों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन


हालांकि, विवि प्रशासन ने जुलाई 2025 में विवि परिसर में बीए, बीएससी, बीकॉम के 25 पाठ्यक्रमों और एमए, एमएससी, एम.कॉम के 26 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है। कक्ष और लैब की इमारत की दीवारों में दरारें आने पर विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर संघर्ष करने वाले छात्र नेताओं ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

विश्वविद्यालय निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग की जा रही है। पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था शासन की आंखों में धूल झोंककर काम कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के उद्घाटन से पहले फॉल सीलिंग, प्लास्टर का झड़ना और दीवारों में दरारें आने लगीं हैं। निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। - जय यादव, छात्रनेता
योगी सरकार के शानदार कामों को भ्रष्ट अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। जब तक स्थानीय नेताओं की जिले के अधिकारी नहीं सुनेंगे, तब स्थिति नहीं बदलेगी। यूपी में नौकरशाही जन तंत्र पर हावी है। दीवारों में दरारें आ रही हैं, जिसमें घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। - अर्जुन सिंह भोलू, यूनिवर्सिटी आंदोलन से जुड़े रहे नेता
बंदरबांट के चक्कर में यूनिवर्सिटी का निर्माण करने वाली कंपनी और विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने विवि की इमारत को खोखला कर दिया है। जिम्मेदार भी सब जानते हुए आंख बंद किए हुए हैं। यह समझ से परे है। मुख्यमंत्री से इसकी लिखित शिकायत की जाएगी। - अमित गोस्वामी, यूनिवर्सिटी आंदोलन से जुड़े रहे नेता, भाजयुमो नेता
विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को कहा गया है, दरारों सहित जो भी कमियां होंगी, उसे पूर्ण करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की है। - वीके सिंह, कुलसचिव, आरएमपीएसयू
भवन में दरार
खास बातें
-14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी विश्वविद्यालय की नींव
-101.41 करोड़ रुपये से हो रहा विश्वविद्यालय का निर्माण
-8 जनवरी 2023 तक निर्माण कार्य होना था पूरा
-6 मई 2023 तक हैंड ओवर का समय हुआ था तय
-शिलान्यास के दौरान ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने देखा था विश्वविद्यालय का मॉडल
-30 अप्रैल 2025 को कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया गया समय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed