{"_id":"65effbc018d9fb4b9d062661","slug":"cow-did-damage-in-the-field-bricks-and-stones-were-fired-firing-aligarh-news-c-2-1-gur1003-346574-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेत में गाय ने किया नुकसान, चले ईंट पत्थर, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेत में गाय ने किया नुकसान, चले ईंट पत्थर, फायरिंग
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-गोंडा रोड स्थित गांव सदलपुर में गाय द्वारा फसल का नुकसान करने पर स्वर्ण और दलित पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले और फायरिंग भी हुई। झगड़े व फायरिंग की सूचना पर लोधा पुलिस और सीओ गभाना मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगो को हिरासत लिया गया। शाम को दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि गांव सदलपुर निवासी करन सिंह पुत्र रंजीत की गाय ओमप्रकाश पुत्र नर सिंह के खेत में चली गई। इससे फसल में हुए नुकसान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्वर्ण पक्ष से ओमप्रकाश ने गालियां देते हुए धमकी दे दी। जिस पर अनुसूचित जाति के लोग भड़क गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घरों की छत से ईंट पत्थर चलने लगे। ईंट पत्थरों के साथ तमंचे से फायरिंग भी हुई।
फायरिंग की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर झगड़ा शांत कराना शुरू किया। पुलिस को देख कर झगड़ा करने वाले कुछ लोग इधर-उधर छिपने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सीओ गभाना ने बताया कि फसल का नुकसान होने पर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हो गया था, इस पर कार्रवाई की जा रही है।