फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid postive will play ludo and caram

लूडो और कैरम खेलकर मन बहलाएंगे कोरोना मरीज

Tue, 08 Sep 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Covid postive will play ludo and caram
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एल-टू में भर्ती कोरोना मरीज अब लूडो और कैरम खेलकर मन बहलाएंगे। घर की अनुभूति कराने के लिए वार्ड में टीवी भी लगाया जाएगा। अखबार व मैगजीन रखने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 को समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एल-टू में भर्ती मरीजों के लिए लूडो और कैरम बोर्ड का आर्डर दे दिया गया है। इसका उद्देश्य है कि अस्पताल में मरीज खुश और व्यस्त रहे। नकारात्मक विचार उनसे दूर रहें। घर जैसी अनुभूति के लिए कपड़े सुखाने का स्टैंड भी खरीदा जा रहा है। व्यायाम करने में फिजियोथेरेपिस्ट मदद करेंगे। डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी या जिले के वरिष्ठ अधिकारी से अब दोतरफा विजुअल संवाद होगा। मरीज डॉक्टर को देखकर अपनी बात रख सकेंगे। डॉक्टर भी मरीज को देखेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एबी सिंह ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मैगजीन एवं प्रेमचंद्र जैसे लेखकों की रचनाएं भी रखने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

कवर्ड कंटेनर के लिए नगर निगम सेवा से बात
अलीगढ़। दीनदयाल अस्पताल की गंदगी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नगर निगम से बात कर रहे हैं। नगर निगम से कंटेनर मांगा गया है ताकि गंदगी इधर उधर ना फैले और वहां तक जानवर नहीं पहुंचें। मंडलायुक्त के निरीक्षण और नाराजगी के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed