फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid 19's First anniversary

कोरोना का एक साल : जनता कर्फ्यू से जिंदगी के खिलखिलाने तक

Mon, 22 Mar 2021 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Covid 19's First anniversary
आशीष निगम
विज्ञापन

देश में फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 21 मार्च 2020 की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च रविवार को देशव्यापी जनता कर्फ्यू का एलान किया था। रविवार पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा, जो जहां था, वहीं ठहर गया। ट्रेन, बस से लेकर हवाई जहाज तक, सबके पहिये जाम हो गए। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें और सुनसान रास्तों, बाजारों के फोटो और वीडियो अखबारों से लेकर सोशल मीडिया तक तेजी से वायरल हुए। इसी दिन शाम को थाली बजवा कर इस जानलेवा महामारी से लड़ने वाले फ्रंट लाइन वर्कर यानी डाक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ाया गया। इसके बाद 24 मार्च से 21 दिन लंबा पहला देशव्यापी लॉकडाउन हुआ था।
देशव्यापी जनता कर्फ्यू का एक वर्ष सोमवार 22 मार्च को पूरा हो रहा है। जनता कर्फ्यू से अनलॉक होने तक की प्रक्रिया में अलीगढ़ ने कई उतार चढ़ाव देखे। खतरनाक संक्रमण से जूझते हुए ये औद्योगिक शहर आगे बढ़ता रहा। धीरे-धीरे कारोबार, बाजार, कारखाने, पढ़ाई, आना-जाना सब कुछ सामान्य हो रहा है। टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद से लोगों का आत्मविश्वास और उत्साह कई गुना बढ़ा है। इस बीमारी को जल्द ही पूरी तरह से परास्त करने का भरोसा सबके मन में हो चला है। इसकी गवाही आंकड़े भी देते हैं। अलीगढ़ में इस बीमारी को परास्त कराने की दर 98.78 प्रतिशत तक है। 1.83 फीसदी की दर से संक्रमण वर्तमान में जारी है लेकिन मृत्यु दर 0.50 फीसदी है, जो 37 लाख की आबादी को देखते हुए बहुत संतोषजनक कही जा सकती है।
विज्ञापन

कारोबार के कुछ आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना काल के एक वर्ष में जिले का बैंकिंग कारोबार पांच हजार करोड़ रुपये बढ़ा।
अकेले वाणिज्य कर विभाग ने इस अवधि में 1152 करोड़ रुपये की रिकार्ड भारीभरकम टैक्स वसूली की। सरकार की अलग अलग योजनाओं से जिले की औद्योगिक इकाइयों को लगभग 250 करोड़ रुपये की राहत पहुंचाई गई। इस अवधि में तीन सौ नई इकाइयों ने कामकाज शुरू किया, जो अब रफ्तार पकड़ रही हैं। जिले में खाद्य आपूर्ति की श्रृंखला शृंखला शहर से देहात तक मजबूत स्थिति में बनी रही। अलीगढ़-पलवल हाईवे, अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे की सबसे बड़ी योजनाओं का निर्माण तेजी से किया गया। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत कई विकास कार्य हुए, जिससे बाजारों से कारखानों तक वही रौनक लौट आई है, जिससे अलीगढ़ जाना जाता है। अनलॉक हुई जिंदगी फिर खिलखिलाने लगी है लेकिन अभी लापरवाही ठीक नहीं है। हम सभी को दो गज दूर रहते हुए एक दूसरे का साथ देना है...।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मुस्कराई जिंदगी
1- एक वर्ष में जिले का बैंकिंग कारोबार पांच हजार करोड़ रुपये बढ़ा
2- अकेले वाणिज्य कर विभाग ने इस अवधि में 1152 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला
3- जिले की औद्योगिक इकाइयों को लगभग 250 करोड़ रुपये की राहत पहुंचाई गई
4- इस अवधि में तीन सौ नई इकाइयों ने कामकाज शुरू किया, अब रफ्तार पकड़ रहे
5- जिले में खाद्य आपूर्ति की शृंखला शहर से देहात तक मजबूत स्थिति में बनी रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed