{"_id":"60e4b66b8ebc3ec7f066af76","slug":"covid-19-city-office-news-ali267457494","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका के लिए अब नहीं लगानी होगी लखनऊ-आगरा की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका के लिए अब नहीं लगानी होगी लखनऊ-आगरा की दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित परिसर में राज्यस्तरीय कोल्ड चेन में वॉक इन कूलर मशीन लगाई गई है। अब कोविड या किसी अन्य टीका के लिए लखनऊ और आगरा नहीं भागना होगा। एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने मंगलवार को इस मशीन का उद्घाटन किया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित परिसर में मंडलीय कोल्ड चेन को राज्यस्तरीय चेन में परिवर्तित कर दिया गया है। टीका रखने के लिए यूनिसेफ ने वॉक इन कूलर (डब्लूआईसी) मशीन दी है। इस अत्याधुनिक मशीन की क्षमता 40 क्यूबिक मीटर है। एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि अब यहां कोविड सहित अन्य सभी तरह के टीकों का भंडारण संभव है। अलीगढ़ मंडल ही नहीं, बल्कि दूसरे जनपदों में भी यहां से टीका जाएगा। अब टीका कंपनी से सीधे यहीं आएगा और यहां से अन्य जगहों पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर जेडी डॉ. एमएल अग्रवाल, डॉ. ग्यास खान, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन, महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. रेनू शर्मा, अतरौली के सीएमएस डॉ. रामबिहारी, कोल्ड चेन प्रभारी रमेश कुमार, डब्लूएचओ के डॉ. विकास गुप्ता, यूनिसेफ के खालिक रिजवान, मो. आरिफ, हैदर रजा नकवी, धनीराम आदि मौजूद थे।
अधिक या कम तापमान होने पर बजेगा अलार्म
वॉक-इन-कूलर में मानक से अधिक या कम तापमान होने पर अलार्म बजेगा। निर्धारित समय के अंदर तापमान को नियंत्रित नहीं करने पर अलीगढ़, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के अधिकारियों के पास मैसेज पहुंच जाएगा। यह स्वचालित मशीन है। लाइट जाने पर 15 केवी का जनरेटर अपने आप स्टार्ट हो जाएगा। कोल्ड चेन मैनेजर रमेश कुमार ने बताया कि डब्लूआईसी में तापमान प्लस 2 से प्लस 8 के बीच रहेगा। इसमें कोविड टीका कोविशील्ड एवं कोवाक्सिन के अतिरिक्त बीसीजी, डीपीटी, हेपेटाइटिस बी, एमआर, पेंटावैलेंट, आईपीबी, पीसीबी, टीडी सहित तमाम तरह के टीकों का भंडारण संभव है।