फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Court orders arrest of inspector

Aligarh News: इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के आदेश, पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र, यह है मामला

Tue, 06 Feb 2024 07:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 07:25 PM IST
सार

अलीगढ़ में जवां के हत्या और डकैती के मामले में अदालत में ट्रायल चल रहा है। जिसमें वर्तमान में प्रयागराज नैनी में तैनात इंस्पेक्टर यशपाल सिंह की गवाही होनी है। बार-बार तलबी के बाद भी इंस्पेक्टर गवाही के लिए नहीं आ रहे। इस पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी करते हुए गिरफ्तारी आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
Court orders arrest of inspector
गिरफ्तारी का आदेश। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में जवां के वर्ष 2011 के हत्या और डकैती के मामले में गवाही देने न आने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश जारी किया गया है। यह आदेश एडीजे-नौ सुनील कुमार की अदालत ने जारी कर प्रयागराज पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है। बता दें कि इंस्पेक्टर वर्तमान में प्रयागराज के नैनी में तैनात है।

विज्ञापन


अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी रामकुमार के अनुसार जवां के हत्या और डकैती के मामले में अदालत में ट्रायल चल रहा है। जिसमें वर्तमान में प्रयागराज नैनी में तैनात इंस्पेक्टर यशपाल सिंह की गवाही होनी है। बार-बार तलबी के बाद भी इंस्पेक्टर गवाही के लिए नहीं आ रहे। इस पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी करते हुए गिरफ्तारी आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन


आदेश में कहा है कि वारंट तामील कराया जाए और टीम बनाकर इंस्पेक्टर को बीस फरवरी को हर हाल में अदालत में पेश किया जाए। अन्यथा की स्थिति में गवाही का मौका समाप्त कर मुकदमे में निर्णय लिया जाएगा। जिसके लिए इंस्पेक्टर व पुलिस महकमा जिम्मेदार होगा। इस संबंध में पत्र प्रयागराज पुलिस आयुक्त को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed