{"_id":"6815208c2bdb4ac829043f8f","slug":"couple-commits-suicide-by-consuming-toxic-substance-due-to-family-dispute-aligarh-news-c-2-1-ali1010-670000-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दंपती ने गृह क्लेश में खाया विषाक्त पदार्थ, उपचार के दौरान दोनों की मौत, गर्भवती थी मृतका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दंपती ने गृह क्लेश में खाया विषाक्त पदार्थ, उपचार के दौरान दोनों की मौत, गर्भवती थी मृतका
Sat, 03 May 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 03 May 2025 01:14 AM IST
सार
28-29 अप्रैल की रात पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर तत्काल जट्टारी के निजी अस्पताल लाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
नरेश कुमार और रजनीश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बाजौता में गृह क्लेश में एक दंपती ने तीन दिन पहले विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान पत्नी की 1 मई की रात और पति की 2 मई रात को मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वाले नरेश कुमार (22) पुत्र नवाब सिंह निवासी बाजौता की शादी पांच माह पहले 22 नवंबर को खैर के गांव अहरौला निवासी रजनीश (20) के साथ हुई थी। नरेश राजमिस्त्री था और शादी समारोह में तंदूर पर रोटी बनाने का काम भी करता था। बताया जा रहा है कि 28-29 अप्रैल की रात पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन को पता चला तो तत्काल जट्टारी के निजी अस्पताल लाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कालेज में ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
2 मई को पोस्टमार्टम के बाद रजनीश के शव को गांव बाजौता लाया गया। देर शाम को ससुराल और मायके पक्ष की सहमति से रजनीश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर रात नरेश की भी मौत हो गई। नरेश, चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी दो बहनें लक्ष्मी, तनु और सबसे छोटा भाई कान्हा है। ग्रामीणों का कहना है कि रजनीश तीन माह की गर्भवती थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
बाजौता गांव निवासी नरेश की भी विषाक्त पदार्थ के सेवन से 2 मई की देर रात मौत हो गई। युवक की पत्नी रजनीश की 1 मई की रात ही मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नरेश के शव का पोस्टमार्टम 3 मई को कराया जाएगा।- अमृत जैन, एसपी ग्रामीण।