{"_id":"6670b360d25610d42104be06","slug":"couple-and-children-injured-in-tempo-collision-aligarh-news-c-114-1-sali1013-100932-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक और टेंपो की भिड़ंत, बच्चों सहित दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक और टेंपो की भिड़ंत, बच्चों सहित दंपती घायल
Tue, 18 Jun 2024 03:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:36 AM IST
सार
बाइक और टेंपो की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार नीतू सहित उनकी पत्नी रेखा और दो छोटे-छोटे बच्चे घायल हो गए। वहीं टेंपो सवार चारों लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो
- फोटो : संवाद
विस्तार
17 जून की दोपहर जलाली-पनैठी रोड पर अलहदादपुर गेट के सामने टेंपो की टक्कर लगने से बच्चों सहित बाइक सवार दंपती घायल हो गए। टेंपो में मौजूद चार लोग भी हादसे में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गांव खिटकारी निवासी ओमपाल पुत्र शिवचरण अपने साथी दीपक पुत्र रमेश चंद के साथ नया टेंपो खरीदकर लाया था। वह दोनों टेंपो लेकर जलाली की ओर जा रहे थे। दो सेल्समैन विशाल व रोहित भी टेंपो में बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलहदादपुर गेट के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक और टेंपो की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार नीतू पुत्र वीरेंद्र निवासी बाबूपुर थाना बरला सहित उनकी पत्नी रेखा और दो छोटे-छोटे बच्चे घायल हो गए। वहीं टेंपो सवार चारों लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नीतू का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।