{"_id":"654fbc255bf4d97cf70ba430","slug":"countless-lamps-lit-on-chhoti-diwali-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali: छोटी दिवाली पर जले अनगिनत दीप, जगमगाया कलेक्ट्रेट, अनाथ, बेघर एवं दिव्यांग बच्चों को बांटी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali: छोटी दिवाली पर जले अनगिनत दीप, जगमगाया कलेक्ट्रेट, अनाथ, बेघर एवं दिव्यांग बच्चों को बांटी मिठाइयां
Sat, 11 Nov 2023 11:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:08 PM IST
सार
अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर पहली बार सभी कार्यालयों को सजाया गया। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों की साफ-सफाई कराने के साथ ही उसे रंगोली, लाइटिंग से सजाया। कलेक्ट्रेट दीपकों की रोशनी से जगमग हो उठा।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर दीपोत्सव
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
छोटी दिवाली पर कलेक्ट्रेट को बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया। पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। डीएम समेत सभी अफसरों ने परिजनों के साथ पहुंचकर दीपक जलाए। पहली बार सभी कार्यालयों को सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि चूंकि दीपावली दीपों का त्योहार है। कलेक्ट्रेट एक बड़ा परिवार है। इसलिए सामूहिक रूप से त्योहार मनाया गया। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों की साफ-सफाई कराने के साथ ही उसे रंगोली, लाइटिंग से सजाया। कलेक्ट्रेट दीपकों की रोशनी से जगमग हो उठा। शुभकामनाएं देने के बाद सबका मुंह मीठा कराया गया। यहां पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रमाशंकर आदि अपने परिजनों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
खाकी ने अनाथ, बेघर और दिव्यांग संग मनाई दिवाली
दिवाली के उपलक्ष्य में शहर से लेकर देहात तक पुलिस दूसरे रंग में दिखाई पड़ी। पुलिस ने छोटी दिवाली पर कलेक्ट्रेट को बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया। पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। डीएम समेत सभी अफसरों ने परिजनों के साथ पहुंचकर दीपक जलाए। पहली बार सभी कार्यालयों को सजाया गया। । एसएसपी कलानिधि नैथानी ने थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में मिशनरी ऑफ चैरिटी मदर टेरेसा अनूपशहर रोड पहुंचकर अनाथ, बेघर एवं दिव्यांग बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी। मिष्ठान, मोमबत्ती, मिट्टी के दीपक भेंट किए। इस अवसर पर एसपी सिटी मृंगाक शेखर पाठक, सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अनुभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।