फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Councilor missing posters put in Aligarh

अलीगढ़ में पार्षद गुमशुदा के पोस्टर लगाए, इस वजह से नाराज हैं लोग

Mon, 30 Mar 2020 07:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Mar 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Councilor missing posters put in Aligarh
अलीगढ़ के वार्ड 49 में लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में नगर निगम के वार्ड 49 प्रतिभा कॉलोनी मोहन नगर में लोगों ने पार्षद गुमशुदा के पोस्टर लगा दिए हैं। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी से बचाव  के लिए नागरिकों के अनरोध के बाद भी क्षेत्रीय पार्षद द्वारा क्षेत्र में एक बार भी सैनिटाइजिंग नहीं कराया। इससे नाराज स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में पार्षद गुमशुदा के पोस्टर लगा दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनी में एक परिवार को कोरोना वायरस की आशंका में आइसोलेट कर दिया है। पार्षद की अनदेखी से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय नागरिक संजीव शर्मा उर्फ सोनू ने बताया कि वार्ड संख्या 49 प्रतिभा कॉलोनी मोहन नगर में मधु सिंघल पार्षद हैं। क्षेत्र में पार्षद के पति योगेश सिंघल क्षेत्र में विकास कार्यों की देख-रेख करते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद पति से कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए क्षेत्र में सैनिटाइजिंग कराने का अनुरोध किया। लेकिन उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की बात को अनसुना करके एक तरीके से नकार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद को क्षेत्र की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है। जहां आज स्वास्थ विभाग और नगर निगम की टीम ने कॉलोनी में कोरोना वायरस की आशंका के चलते एक परिवार को घर में ही आइसोलेट कर दिया है। 


इसके बाद क्षेत्रीय नागरिकों के सब्र का बांध टूट गया और नागरिक स्थानीय पार्षद की अनदेखी के विरोध में आ गए हैं और उन्होंने कॉलोनी में गुमशुदा पार्षद के पोस्टर लगा दिए हैं। 
अब देखना है कि नगर निगम के अधिकारी कब तक क्षेत्रीय लोगों की आवाज को सुनकर क्षेत्र में सैनिटाइजिंग कराकर क्षेत्रीय जनता को राहत देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed