{"_id":"5d794e0f8ebc3e01431bff38","slug":"corporation-will-free-the-city-plastic-in-a-moth-and-a-half-aligarh-news-ali2133187142","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने में अलीगढ़ को पॉलिथीन मुक्त करेगा नगर निगम, महात्मा गांधी के जन्मदिन पर करेंगे श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने में अलीगढ़ को पॉलिथीन मुक्त करेगा नगर निगम, महात्मा गांधी के जन्मदिन पर करेंगे श्रमदान
Thu, 12 Sep 2019 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
11 सितंबर से लेकर 27 अक्तूबर तक नगर निगम शहर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चला रहा है। बुधवार को इसकी शुरुआत हुई। इसके तहत शहर में पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जनमानस को तैयार किया जाएगा। इस अभियान के लिए 25 अधिकारियों सहित, 7 सेनेटरी इंस्पेक्टर और 745 सफाई कर्मचारियों की 25 टीमें बनाई गई हैं। इस तरह डेढ़ महीने में नगर निगम ने शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
बुधवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने नगरीय क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत करते हुए स्कूली बच्चों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। नगर आयुक्त ने बताया कि इस अवधि में शहर से पॉलिथीन को पूरी तरह हटाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई, स्कूली बच्चों, विभिन्न हाउसिंग सोसायटी, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम, रैली, गोष्ठी आदि आयोजित की जाएगी। इसके अलावा दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर श्रमदान किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि अभियान के पहले दिन आगरा रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्राओं, शिक्षिकाओं ने पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ ली है।