फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona warriors are apprehensive of job loss

नौकरी जाने के भय से आशंकित हैं कोरोना योद्धा

Fri, 30 Jul 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corona warriors are apprehensive of job loss
जान की बाजी लगाकर मरीजों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धा नौकरी जाने के भय से आशंकित हैं। जिलाधिकारी एवं सीएमओ से मिलकर सेवा अवधि को बढ़ाने एवं एनएचएम में समायोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप शुरू होने पर अप्रैल महीने में करीब दो दर्जन फार्मेसिस्ट एवं स्टाफ नर्स को संविदा पर रखा गया था। 31 जुलाई 2021 को इनकी सेवा का आखिरी दिन है। बृहस्पतिवार को पैरा मेडिकल स्टाफ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय से मिले और सेवा विस्तार देने एवं एनएचएम में समायोजित करने की गुहार लगाई। पैरा मेडिकल स्टाफ सरकार द्वारा बढ़ाई 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि भी देने की मांग कर रहे हैं। पैरा मेडिकल कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल में उन्होंने अपनी एवं परिवार की जिंदगी दांव पर लगाकर मरीजों की सेवा की। 31 जुलाई को 4 फार्मेसिस्ट एवं 18 स्टाफ नर्स की सेवा का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed