फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus suspect report found negative after death in isolation

राहत: हाथरस में आइसोलेट युवक की मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 15 Apr 2020 12:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 15 Apr 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Corona virus suspect report found negative after death in isolation
कोरोना वायरस

पिछले दिनों हाथरस के बागला चिकित्सालय में आइसोलेट किए गए युवक की मौत के बाद बुधवार को उसकी रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में पता चला कि युवक कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं था। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


उक्त युवक आगरा के पारस अस्पताल में इलाज कराने के बाद हाथरस आया था। रविवार देर रात उसे बागला जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। 32 वर्षीय युवक की सोमवार दोपहर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


युवक की मौत के बाद उसके शव को स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को नहीं दिया था। शव को पोस्टमॉर्टम गृह में रखवा कर उसके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गांव नयाबांस के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि जनपद में बुधवार को 14 सैंपल की रिपोर्ट आई है। सभी निगेटिव पाए गए हैं। इसमें  13 अप्रैल को मृत युवक और उसके साथ के दोनों व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed