फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   corona virus second wave reaches AMU, three students infected

यूपी : कोरोना की दूसरी लहर एएमयू पहुंची, तीन छात्र संक्रमित, प्रभावित छात्रों की बोर्ड परीक्षा रोकी

Mon, 05 Apr 2021 10:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
corona virus second wave reaches AMU, three students infected
कोरोना की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) तक पहुंच गई है। विश्वविद्यालय के तीन छात्र संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई है। 
विज्ञापन


महामारी से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आवासीय हॉल के सभी प्रोवोस्ट की बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी छात्रों से अपने-अपने घर चले जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन


एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि विश्वविद्यालय के अल्लामा इकबाल हॉल में प्लस टू कक्षा 12 के छात्र रहते हैं। इस हॉल के तीन छात्र संक्रमित पाए गए। इसके बाद इनको बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने से रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको आवश्यक और निर्धारित उपचार की प्रक्रिया उपलब्ध कराई गई। इन छात्रों की कक्षा 12 की बोर्ड की परीक्षा कंपार्टमेंट परीक्षा के रूप में होगी।

प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले सभी छात्रों की जांच होती है। उसी जांच में इन छात्रों के संक्रमित होने का पता लगा था। उन्होंने बताया कि सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवासीय हॉल के प्रोवोस्ट की बैठक की गई, इसमें सभी ने बताया कि आवासीय हॉल की क्षमता के 15 फ़ीसदी छात्र अभी मौजूद हैं। 

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तय किया गया कि सभी छात्रों से अपील की जाए कि वह अपने अपने घरों को चले जाएं। कहीं ऐसा न हो कि बाद में और जटिल स्थिति बन जाए, जिससे आने जाने के साधन भी उपलब्ध न हो सकें, क्योंकि पिछली बार यही हुआ था।

एएमयू में बाहरी लोगों का परिसर में प्रवेश बंद, नोटिस जारी
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने कोरोना को लेकर बाहर के लोगों और विक्रेताओं को परिसर में प्रवेश की अनुमति न प्रदान करने का निर्णय लिया है। साथ ही सभी कार्यालयों, स्कूलों, पुस्तकालयों, विभागों, केंद्रों और आवासीय हॉलों में सभी लोगों को मास्क पहनने और आपस में उचित दूरी रखने के निर्देश जारी किए हैं। 

इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है। साथ ही सुझाव दिया गया है कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी चिकित्सा दिशा-निर्देशों के अनुसार कोरोना टीका लगाया जाना चाहिए। इसके अलावा सभी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग और स्वच्छता के उपाय करने के साथ ही हाथ धोने के बंदोबस्त के लिए निर्देशित किया गया है। 

ऑनलाइन परीक्षा कराने को छात्रों ने किया प्रदर्शन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दे रहे तीन छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को अन्य छात्रों ने बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

 विश्वविद्यालय के अल्लामा इकबाल हॉल में रहने वाले छात्र इस समय कक्षा 12 की बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। महामारी की दूसरी लहर के दौरान परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सभी छात्रों की जांच हो रही थी। इसमें तीन छात्र संक्रमित पाए गए। इस पर सोमवार को छात्रों का एक समूह प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचा और प्रदर्शन किया।

छात्रों की मांग थी कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी जिम्मेदारी ले या फिर परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से कराने की व्यवस्था कराए। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने फॉर्म भरते समय अभिभावकों से इस बात की स्वीकृति ले ली थी कि अगर छात्र को संक्रमण या कोई समस्या हुई तो विवि प्रशासन की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं है।

अभिभावक अपने जोखिम पर छात्र को परीक्षा देने के लिए विश्वविद्यालय भेज रहे हैं। छात्रों का कहना था का यह रुख सही नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की सुरक्षा के संबंध में विचार करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed