फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus: One killed, 99 infected including 18 jawans and 7 bankers

कोरोना वायरस : एक की मौत, 18 जवान एवं 7 बैंककर्मी सहित 99 संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corona virus: One killed, 99 infected including 18 jawans and 7 bankers
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस का कहर जारी है। रामबाग कॉलोनी गली नंबर 6 के एक 78 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना वायरस से मौत हो गई। 45 वीं पीएसी के 18 जवान एवं पिसावा एसबीआई के 7 बैंककर्मी सहित 99 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। संक्रमितों में 23 महिलाएं एवं 11 बच्चे हैं, जो 10 साल तक की कम उम्र के हैं। जनपद में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1936 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में शुक्रवार को 99 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 38 वीं वाहिनी के बाद अब 45 वीं पीएसी के 18 जवान संक्रमित हुए हैं। पिसावा एसबीआई ब्रांच के 7 बैंककर्मी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसकी वजह से वहां ताला लग गया है। रघुवीरपुरी एवं गूलर रोड के 5-5 लोग संक्रमित है। सर सैयद नगर, संगम विहार एवं अकराबाद के 3-3 लोग चपेट में आए हैं। रायल होम्स तालानगरी के 2 लोग संक्रमित हुए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन एवं घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed