{"_id":"6054ffcd8ebc3e8d3a366c30","slug":"corona-virus-city-office-news-ali259055968","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक कोरोना संक्रमित मिला, छह हजार से अधिक को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक कोरोना संक्रमित मिला, छह हजार से अधिक को लगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को जिले में एक कोरोना मरीज मिला है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 84 पहुंच गई है। वहीं, मलखान सिंह जिला अस्पताल समेत जिले के 36 अस्पतालों में विशेष टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को छह हजार से अधिक लोगों को कोविशील्ड की खुराक दी गई।
सीएमओ डा.बीपी कल्याणी ने बताया कि मलखान सिंह जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कालेज समेत जिले की सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर लगातार दूसरे दिन सघन टीकाकरण किया गया। दूसरे दिन भी टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा गया।
आयुष्मान भारत योजना में 22 हजार लोगों के इलाज में हुए 13 करोड़ खर्च
आयुष्मान भारत योजना में जिले में चल रहे अभियान के दौरान अब तक 22 हजार लोगों के इलाज पर 13 करोड़ रुपया खर्च हो चुका है। दस करोड़ रुपया स्वास्थ्य विभाग को मिल चुका है। सीएमओ डा.बीपी कल्याणी ने बताया कि 24 मार्च तक चलने वाले अभियान के तहत अब तक 2.11 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक 12 लाख लोगों के कार्ड बनाने का लक्ष्य है।