{"_id":"5fc5435b8ebc3e9bd50634a1","slug":"corona-virus-aligarh-news-ali249997857","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से युवक सहित दो की मौत, 34 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से युवक सहित दो की मौत, 34 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस से एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 34 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जनपद में अब तक संक्रमितों की संख्या 10627 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 10203 तक पहुंच गई है। 374 लोग सक्रिय हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को साधु आश्रम हरदुआगंज निवासी 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 19 नवंबर से वह अस्पताल में भर्ती था। युवक अवसाद में था। आईसीयू में उसका उपचार चल रहा था। मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को शमशान घाट भेजा गया था, लेकिन परिजनों के इंकार के कारण शव वापस आ गया है। रात्रि का समय होने के कारण शव को अस्पताल में रखा गया है।
अतरौली क्षेत्र के एक 58 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को मौत हुई थी। उनका अंतिम संस्कार किया जा चुका है। जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन जांच में 34 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सासनीगेट थाना क्षेत्र के पंचनगरी के 3 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। चंद रोज पहले पंचनगरी में छह लोग संक्रमित पाए गए थे। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना जांच के लिए लिया जाएगा।