फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Vaccine trail strat in JN Medical college

जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस वैक्सीन के परीक्षण का कार्य शुरू

Tue, 24 Nov 2020 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine trail strat in JN Medical college
जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस वैक्सीन के परीक्षण का कार्य शुरू
विज्ञापन

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से बचाने के लिए हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई वैक्सीन के ट्रायल का काम शुरू हो चुका है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है और अगले 2 से 3 महीने के बीच में परिणाम आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के परीक्षण का कार्य देश में 9 राज्यों में चल रहा है।
विज्ञापन

संभव है कि किसी राज्य में परीक्षण का कार्य पूरा हो गया हो। जब सभी स्थानों पर परीक्षण का कार्य पूरा हो जाएगा तब उनके परिणामों का एक जगह पर विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के परीक्षण में शामिल होने वाले वॉलिंटियर्स का नाम और पहचान को गुप्त रखा गया है। यह सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश और मेडिकल काउंसिल की गाइडलाइन के तहत किया गया है। परीक्षण के परिणाम या उसके रुझान भी जाहिर नहीं किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि महामारी के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उपचार में बहुत निर्णायक भूमिका निभाई है, जिसको भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बहुत सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed