{"_id":"5eb85a778ebc3e9037300cd4","slug":"corona-reached-two-new-areas-again-no-answer-on-asking-for-history-city-office-news-ali2333700132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दो नए इलाकों में पहुंचा कोरोना..हिस्ट्री पूछने पर जवाब ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दो नए इलाकों में पहुंचा कोरोना..हिस्ट्री पूछने पर जवाब ना
विज्ञापन
संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन करता कर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
शहर में लगातार पांव पसार रहा कोरोना वायरस अब कम्युनिटी संक्रमण के संकेत दे रहा है। रविवार को फिर दो नए इलाकों से मरीज सामने आने पर अंदेशा यही व्यक्त किया जा रहा है। ऐसे में साफ है कि अगर शहरवासी अब भी नहीं संभले तो परिणाम गंभीर आ सकते हैं। रविवार को जो दो नए मरीज सामने आए हैं, उन्हें या उनके परिवार को खुद नहीं मालूम कि उनके घर कोरोना किस रास्ते से आ गया। इनमें एक सराय सुल्तानी की मस्जिद के इमाम हैं, जबकि दूसरी गर्भवती महिला है। दोनों को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया तो वहां जांच में कोरोना होने की खबर लगी। अब खुद मरीज या परिवार वाले यह नहीं समझ पा रहे कि वह संक्रमित कैसे हुए।
सासनी गेट के सराय सुल्तानी की फाटक वाली गली स्थित मस्जिद के 63 वर्षीय इमाम को 8 मई को तबियत बिगड़ने पर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। उन्हें सर्दी, जुकाम व बुखार जैसी शिकायतें थीं। जहां जांच में उन्हें संक्रमित पाया गया है। यह खबर आने पर उनके परिवार के सभी आठ सदस्यों को घर में क्वारंटीन करते हुए उनकी सैंपलिंग कराई गई है। वहीं मरीज को मेडिकल में ही भरती किया गया है। मरीज के अनुसार वह घर या मस्जिद के अलावा पिछले काफी समय से कहीं गया नहीं है। अंदेशा है कि इन दिनों में कोई संक्रमित व्यक्ति उनसे मिलकर गया है। इसलिए वह संक्रमित हो गए हैं।
वहीं तुर्कमान गेट उस्मानपाड़ा से सटा हुआ इलाका है। 20 वर्षीय महिला फैक्ट्री श्रमिक की बीवी है और आठ माह की गर्भवती है। दो दिन पहले उसे सांस घबराहट होने पर पहले मलखान सिंह और फिर महिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां जांच में उसे संक्रमित पाया गया है। उसके घर में पति के अलावा तीन देवर, ससुर हैं। इधर, बीमारी की खबर पर उसके मायके अनूपशहर से उसकी बहन व भाभी यहां तीमारदारी को आ गई हैं। वह दोनों रिश्तेदार महिला व पति मेडिकल में साथ हैं। उनकी वहीं सैंपलिंग कराई गई है, जबकि अन्य परिजनों को घर में क्वारंटीन कर सैंपलिंग कराई गई है। यह लोग भी नहीं समझ पा रहे कि महिला संक्रमित कैसे हुई। अनुमान है कि या तो उस्मानपाड़ा कनेक्शन या फिर मेडिकल पहुंचने पर महिला संक्रमित हुई है। दोनों इलाकों को सैनेटाइज कराने के साथ सील किया गया है।
विज्ञापन
जयगंज में 23 लोगों की सैंपलिंग कराई गई
जयगंज की उस महिला से जुड़े चार परिवारों में 23 लोगों की रविवार को सैंपलिंग कराई गई, जो आगरा में कोरोना पॉजिटिव घोषित की गई है। वह महिला फिलहाल दिल्ली के गंगाराम में इलाज पा रही है। परिवार के सभी सदस्य उसके साथ दिल्ली में हैं। मगर यहां मोहल्ले के चार परिवार ऐसे हैं, जिनमें महिला का आना जाना था। इन सभी को सैंपलिंग व क्वारंटीन प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।
रामबाग का सिपाही दिल्ली में क्वारंटीन
दिल्ली आरपीएफ में कोरोना संक्रमण फैलने से वहां जिन लोगों को क्वारंटीन किया गया है, उनमें क्वार्सी की रामबाग कालोनी का भी एक सिपाही है। इस सिपाही ने खुद अपने परिवार को यह सूचना दी है कि उसे दिल्ली में क्वारंटीन किया गया है। हालांकि यह सिपाही लंबे समय से अपने घर नहीं आया। मगर वहां उसकी टीम में कुछ लोगों के कोरोना संक्रमित होने के कारण उसे भी क्वारंटीन किया गया है। हालांकि वह मोबाइल फोन के जरिये बराबर अपने परिवार के संपर्क में है।