फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona : Preparations for prevention of third wave

तीसरी लहर की रोकथाम की तैयारी, दो अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Mon, 17 May 2021 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Corona : Preparations for prevention of third wave
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की रोकथाम और उससे लड़ाई की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। सोमवार को इसको लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बैठक की। इसमें उन्होंने एडीएम सिटी और डिप्टी सीएमओ को नोडल अधिकारी नामित किया। इसके साथ ही टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। वहीं, जिला अस्पताल में 100 बेड बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में हुई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि कोविड-19 से संक्रमित मरीज एवं संभावित मरीजों के इलाज के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल में 100 बेड बढ़ाए जाएं। इनमें ऑक्सीजन के 50 बेड का इंचार्ज डाक्टर सेंसर पाल सिंह सिंधु एवं 50 बेड का इंचार्ज डॉ. प्रवीण रंजन को बनाया गया है। उक्त दोनों कोविड इंचार्ज द्वारा कोविड वार्ड के संचालन एवं मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक सामग्री की मांग, सीएमएस जिला अस्पताल को प्रस्तुत की जाएगी तथा सीएमएस उनकी मांग पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्त आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर आने के पूर्वानुमानों के दृष्टिगत जिले में एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी व डिप्टी सीएमओ डॉ. दुर्गेश को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इनकी जिम्मेदारी है कि यह कोविड-19 की तीसरी लहर आने से पूर्व स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्था को ठीक करें। कोविड-19 से जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हो गई है। उनके लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। आंगनबाड़ी एवं निगरानी समिति के माध्यम से कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों का चिन्हांकन किया जाएगा। उनकी सूची बनाएं, बच्चों के हित में निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही सीएमओ ने बताया कि जनपद में 29 सेंटरों पर 18 वर्ष से अधिक तथा 44 वर्ष से कम उम्र में व्यक्ति के लिए कोविड-19 की वैक्सीन तथा जनपद के 21 सेंटरों पर 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सफोर्ट अस्पताल के खिलाफ मुकदमे के आदेश
मरीज से इलाज के नाम पर अधिक पैसा लेने के मामले में कार्रवाई का शिकार हुए मैक्सफोर्ट अस्पताल के संचालक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। डीएम ने एसीएम द्वितीय अंजुम बी को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। डीएम ने बताया कि मैक्सफोर्ट अस्पताल सील ही रहेगा। एसीएम द्वितीय अंजुम बी को निर्देश दिए हैं कि महामारी एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। वर्तमान में मैक्सफोर्ट में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों एवं नोडल डाक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण करते हुए हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही सुविधाओं, दवाओं, ओवर रेटिंग, ऑक्सीजन गैस की खपत एवं रख-रखाव पर विस्तृत निरीक्षण करते हुए निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराएं।

जिला अस्पताल के सीएमएस व नगर निगम को नोटिस
कोविड की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अनुपस्थित रहने के चलते नगर निगम व सीएमएस जिला अस्पताल को नोटिस जारी किया है। डीएम ने बताया कि इन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed