फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Positive women died

जिले में कोरोना से महिला की मौत, एएमयू के ईसी मेंबर संक्रमित

Tue, 26 May 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona Positive women died
जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। महिला का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। इधर, पूर्व एडी हेल्थ के पति व एएमयू प्रोफेसर व ईसी मेंबर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में कोरोना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 129 संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जेएन मेडिकल कॉलेज से जारी सूचना के अनुसार, अलीगढ़ की पूर्व एडी हेल्थ के पति जेएन मेडिकल कॉलेज के एक विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। वह एएमयू के एक हॉल के प्रोवोस्ट एवं एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य भी हैं। प्रोफेसर की पत्नी, साथ रह रहे बेटी-दामाद व अन्य परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी सदस्यों के नमूने भी लिए गए। उनके घर के 400 मीटर के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, सासनी गेट की 62 वर्षीय महिला मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह मृत घोषित की गई है, वह 22 मई को पॉजिटिव आई थी।
- जिले में सोमवार को कोरोना वायरस से 14वीं मौत हुई है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के एक प्रोफेसर संक्रमित मिले हैं। दोनों प्रकरणों में स्वास्थ्य विभाग को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed