फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona patients increased after test started in Deendayal Hospital

अलीगढ़ः दीनदयाल अस्पताल में जांच शुरू होने के बाद बढ़े कोरोना मरीज

Wed, 12 Jan 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corona patients increased after test started in Deendayal Hospital
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित लैब में आरटीपीसीआर जांच शुरू होने के बाद कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। फंड के अभाव में कई दिन जांच प्रभावित हुई थी। जेएन मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त दीनदयाल अस्पताल के लैब में शनिवार से आरटीपीसीआर जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन

उसके बाद से जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को 94, रविवार को 123 और सोमवार को 158 लोग संक्रमित पाए गए। दरअसल पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में फंड के अभाव में कई दिनों तक जांच प्रभावित हुई। पैसे के अभाव में फिल्टर टिप्स नहीं खरीदे जा रहे थे। इसकी वजह से आरटीपीसीआर जांच सिर्फ जेएन मेडिकल कॉलेज में हो रही थी। अब दोनो जगह जांच हो रही हैं। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दीनदयाल अस्पताल को बकाया धनराशि जारी कर दी गई है। उसके बाद वहां आरटीपीसीआर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार से मंगलवार तक लैब में करीब 3200 से अधिक जांच हुई है। सीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि फंड की समस्या का समाधान होने के बाद लैब में आरटीपीसीआर जांच शुरू कर दी गई है। कोविड का पता लगाने के लिए अब अधिक से अधिक लोगों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed